हिंदी जोड़ने वाली भाषा हे , हिंदी पढो आगे बढ़ो

dbhss

 

Friday, June 18, 2021

जून 19 - राष्ट्रीय पठन दिवस June 19- National Reading Day Message

जून 19  राष्ट्रीय पठन दिवस/वाचन दिवस

            पी एन पनिकर उर्फ ​​पुतूवायिल नारायण पणिकर केरल में पुस्तकालय आंदोलन के संस्थापक हैं । उन्होंने अपने गृह नगर में एक अध्यापक के तौर पर 1926 में सनातनधर्मम पुस्तकालय की शुरुआत की थी। पनिकर 1 मार्च 1909 को पैदा हुए थे और उनकी मृत्यु 19 जून 1995 में हुई थी। 

            1945 में 47 ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ तिरुवितामकूर ग्रंथशाला संघम की स्थापना हुई, जिसका उन्होंने नेतृत्व किया।   एक शिक्षक के तौर पर समाज में उनका गहरा प्रभाव रहा।  पनिकर ने गांव-गांव की यात्रा के जरिए लोगों को पढ़ने का महत्व बताया और शिक्षा के प्रति जागरुक किया  । उनकी पुण्यतिथि, 19 जून को केरल में 1996 से पठन दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है। केरल का शिक्षा विभाग भी 19 से 25 जून तक  पठन सप्ताह  मनाता है।

                   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून, 2017 को केरल के पठन दिवस को भारत में राष्ट्रीय पठन दिवस के रूप में घोषित किया। अगले महीने को राष्ट्रीय पठन महीने  के रूप में भी मनाया जाता है।     

जून 19 - राष्ट्रीय पठन/वाचन दिवस की हार्दिक   शुभकामनायें।

Reading day message  By Sunu Mathai      


  Reading Day Message by JALAJA NAMBIAR



 हिंदी मंच   www.hindimanch.net



No comments:

Post a Comment