हिंदी जोड़ने वाली भाषा हे , हिंदी पढो आगे बढ़ो

dbhss

 

Sunday, August 8, 2021

केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र की त्रैमासिक पत्रिका 'समन्वय दक्षिण' के लिए आपसे आलेख अपेक्षित है।

महोदय/महोदया नमस्कार!
केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र की त्रैमासिक पत्रिका 'समन्वय दक्षिण' के लिए आपसे आलेख अपेक्षित है। आपके मित्रों एवं सहयोगियों से भी आलेख अपेक्षित हैं।
इस पत्रिका में दक्षिण भारत के साहित्य, कला, भाषा, संस्कृति, समाज, शिक्षा, इतिहास, पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर आदि तथा साहित्यकारों का साक्षात्कार तथा उनकी रचनाओं पर समीक्षात्मक अप्रकाशित शोधपरक आलेख प्रकाशित किए जाते हैं। 
कृपया अप्रकाशित शोधपरक 7-8 पृष्ठ (2500 से 3000 शब्द) का संदर्भ सूची (APA मानक) सहित लेख यूनिकोड में  यथाशीघ्र भेजने का कष्ट करें।
लेख प्रकाशित होने पर मानदेय देने का प्रावधान है। 

*** डॉ. गंगाधर वानोडे, 
संपादक, समन्वय दक्षिण एवं
क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र *** 
9456010035
khshyderabad@yahoo.com  

***

1 comment: